HomeJaunpurJaunpur News : गजल व डांडिया से झूम उठा जौनपुर

Jaunpur News : गजल व डांडिया से झूम उठा जौनपुर

Jaunpur News : गजल व डांडिया से झूम उठा जौनपुर

फ्रेंड ग्रुप ट्रस्ट ने कराया डांडिया महोत्सव 2021

जौनपुर। नगर के एक होटल में फ्रेंड ग्रुप ट्रस्ट द्वारा डांडिया महोत्सव 2021 का आगाज हुआ जहां सेलिब्रिटी अभिनेत्री बालीवुड एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल ने हिस्सा किया। कार्यक्रम के शुरुआत में अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित किया जिसके बाद पीसीएस अधिकारी उमाकांत त्रिपाठी ने गजल की शानदार प्रस्तुति की। इसके बाद डांडिया महोत्सव मां दुर्गा की आरती से शुरु हुई जिसके बाद झूमे जोड़ियां। डांडिया महोत्सव में प्रतियोगिता भी हुई जिसमें बेस्ट कपल संगीता सेठ-प्रदीप सेठ रहे। बेस्ट मेल सूरज सेठ, बेस्ट फीमेल कामिनी, बेस्ट चाइल्ड इशिका सेठी रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईएएस अधिकारी प्रकाश चंद श्रीवास्तव रहे जहां कार्यक्रम अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष माया टंडन रहीं।

विशेष अतिथि एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, पूर्व चेयरमैन दिनेश टंडन, अमित गुप्ता, डा. चित्रलेखा सिंह, जितेंद्र यादव रहे। इस दौरान कुछ विशिष्ट लोगों का सम्मान हुआ जिसमें बबीता सिंह महिला हाकी ट्रेनर सहित अन्य शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन आयोजक सलमान शेख एवं बालीवुड एंकर निकिता राजपूत ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर शनी वर्मा, मीना शेख, डा. संदीप पांडेय, राहुल सिंह, आशुतोष सिंह, संजय खान, प्रदीप सिंह, ब्रह्मेश शुक्ला, संतोष सिंह, निखिलेश सिंह, डा. अजीत कपूर, डा. शैली मोहन निगम, डा. सुप्रिया श्रीवास्तव, विजय सिंह बागी, सुनील यादव, सोना बैंकर, सरला माहेश्वरी, जय आनंद, संजय अस्थाना, अंजू पाठक, मधुकर तिवारी, भूमिका गुप्ता, पीयूष सिंह, अरुण त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

Must Read