HomeJaunpurJaunpur News : अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल ने मिसिरपुर...

Jaunpur News : अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल ने मिसिरपुर व दिलशादपुर में किया कार्यक्रम

Jaunpur News : अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल ने मिसिरपुर व दिलशादपुर में किया कार्यक्रम

सोये हिन्दूओं को जगाने का कार्य है अखण्ड भारत संकल्प दिवसः अजय पाण्डेय
जौनपुर। अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में अखण्ड भारत संकल्प दिवस का कार्यक्रम बीते 7 अगस्त से अनवरत चल रहा है। इसी क्रम में सिरकोनी ब्लाक अन्तर्गत मिसिरपुर गांव में कार्यक्रम हुआ जिसकी अध्यक्षता रामकेश मिश्र एवं संचालन चन्द्र प्रकाश तिवारी ने किया।

इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद अजय पाण्डेय जिलाध्यक्ष अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद ने कहा कि अखण्ड भारत संकल्प की परिकल्पना को लेकर हम गांव, ब्लाक, तहसील स्तर पर समस्त हिन्दू भाइयों को जगाने का प्रयास कर रहे हैं, क्योंकि आज पूरे भारत का हिन्दू जाग चुका है। कुछ सो रहे हैं जिन्हें जगाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर विवेक गुप्ता जिला मंत्री अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद, अवधेश कुमार कोषाध्यक्ष अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद, अशोक मिश्रा, सकलदेव तिवारी, अवनीन्द्र नारायण मिश्र एडवोकेट, महेन्द्र मिश्रा, अच्छे लाल, अंशु तिवारी, गोरखनाथ, सत्य प्रकाश मिश्रा, ओम प्रकाश, उत्कर्ष, प्रेम नारायण, चन्द्र प्रकाश मिश्रा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। इसी क्रम में बक्सा ब्लाक अन्तर्गत दिलशादपुर तेजी बाजार ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में हुये कार्यक्रम की अध्यक्षता दिवाकर मिश्रा विभाग संरक्षक अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं संचालन चन्द्र प्रकाश विभाग महामंत्री ने किया। इस मौके पर बतौर मुख्य वक्ता अजय पाण्डेय ने कहा कि विश्व पटल पर भारतवर्ष एक आस्था का केन्द्र रहा है और सदैव रहेगा। भारतवर्ष की कल्पना करना ही महज अपनी आस्था को केन्द्रित करने की स्थिति बनती है।

जब हम संकल्प लेते हैं, उसमें बार-बार हम जम्मू दीप भारत खण्ड आर्यावर्त के नाम से ही संकल्प लेते हैं तो निश्चित रूप से आज हमें अपने गौरव गाथा गौरवशाली इतिहास की पुनरावृत्ति करने के लिये कदम से कदम मिलाकर चलने की आवश्यकता है। श्री पाण्डेय ने कहा कि अखण्ड भारत का निर्माण करने के लिये हमें अपने बीच ठकुरानी व मेहतरानी के बीच की खाई को पाटकर हिन्दू राष्ट्र निर्माण के लिये आगे बढ़ना पड़ेगा। इस अवसर पर चन्दन तिवारी जिलाध्यक्ष बजरंग दल, करुणाकर मिश्र, अच्छे लाल सिंह, हरी प्रसाद तिवारी, जय प्रकाश मिश्र, आजाद तिवारी, कमलाकर मिश्र, शशिकर मिश्र, अमित कुमार, सुनील कुमार, सुधाकर सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : Faridul Haque Memorial P.G. College Talimabad, Sabarhad Shahganj Jaunpur | B.A, | M.A, | M.Sc | B.Sc, | B.Com Hindi And English Medium Contact Form 9236926850, 9936764005, 7897825153

RK Hospital And Blood Component Center

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read