HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : युवाओं को दी जायेगी नैतिक मूल्यों की जानकारी: निधि...

JAUNPUR NEWS : युवाओं को दी जायेगी नैतिक मूल्यों की जानकारी: निधि नागर

JAUNPUR NEWS : युवाओं को दी जायेगी नैतिक मूल्यों की जानकारी: निधि नागर

कार्यक्रम में बच्चों को वैज्ञानिक रूप से तैयार किया गया: डा. क्षितिज शर्मा
लायन्स क्वेस्ट अवेयरनेस सेमिनार आयोजित
जौनपुर। लायन्स क्लब इंटरनेशनल द्वारा सेंट पैट्रिक स्कूल में लायंस क्वेस्ट अवेयरनेस सेमिनार हुआ जहां लखनऊ से आईं मुख्य वक्ता लायंस क्वेस्ट प्रशिक्षक निधि नागर ने लायन्स क्वेस्ट के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आज के युग के लड़के एवं लड़कियां अपने समय से आगे जा रहे हैं। बॉलीवुड, मीडिया, फैशन, सूचनाओं के विभिन्न स्रोत, खर्च के लिए अधिक पैसे मिलना इन सबने युवाओं के जीवन में नैतिक मूल्यों का ह्वास किया है।

क्वेस्ट प्रशिक्षक सुपर्णना तेहरान ने कहा कि लायन्स क्वेस्ट स्किल फार एडोलोसेंस कार्यक्रम बच्चों को सकारात्मक सोच की ओर दिशा दिखाने वाला तथा स्वस्थ, निरोगी, नशा रहित जीवन जीने की कला को सिखाने वाला है, इसमें सही निर्णय तथा आत्मविश्वास बढ़ाने में मददगार पाठयक्रम है, यह पाठयक्रम तीन भागों में बांटा गया है। पहला स्तर स्किल फार ग्रोइंग 5 से 8 वर्ष तक के बच्चों, द्वितीय स्तर स्किल फार एडोलोसेंस 10 से 15 वर्ष तक के बच्चों, तृतीय स्तर स्किल फार एक्शन 15 वर्ष से बड़े बच्चों के लिये है।

एरिया लीडर जीएटी डा. क्षितिज शर्मा ने बताया कि विश्व के लगभग 210 देशों के शिक्षाविद लायंस क्वेस्ट सामाजिक एवं भावनात्मक शिक्षण कार्यक्रम का प्रयोग करते हैं। यह कार्यक्रम आज के बच्चों के लिए वैज्ञानिक रूप से तैयार किया गया है। इसमें दो दिवसीय प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों को किशोरों को समझाने के गुर सिखाये जाते हैं। सेमिनार में 14 विद्यालय के संचालक व प्रधानाचार्य व शिक्षकगण मौजूद रहे।

इस अवसर पर सिस्टर ग्रेसी, रुचि शर्मा, चन्द्रकला सिंह, डा अलमदार नज़र, सै. मोहम्मद मुस्तफा, संतोष साहू, दिलीप सिंह, अर्चना सिंह, राजीव श्रीवास्तव, आनन्द स्वरूप सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read