HomeJaunpurJaunpur News: श्रद्धालुओं के लिये भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल लगाया जलपान...

Jaunpur News: श्रद्धालुओं के लिये भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल लगाया जलपान शिविर

  • श्रद्धालुओं के लिये भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल लगाया जलपान शिविर

तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। ऐतिहासिक भरत मिलाप मेले में आये श्रद्धालुओं के लिये मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल की जिला युवा इकाई द्वारा नगर के स्टेशन रोड पर जलपान शिविर लगाया गया। शिविर के माध्यम से मेले में आये श्रद्धालुओं एवं जरूरतमन्दों को चाय, बिस्किट, पानी आदि के रूप में उपलब्ध कराया गया। इसके पहले शिविर का उद्घाटन जिलाध्यक्ष विवेक सिंह एवं मुख्य अतिथि अधिशासी अधिकारी धर्मराज राम ने संयुक्त रूप से किया।
मुख्य अतिथि श्री राम ने कहा कि ऐतिहासिक भरत मिलाप मेले में दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु राम भरत के दर्शन एवं मेले में सुंदर सुंदर झाकियों को देखने आते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा और को ध्यान में रखते हुए जलपान शिविर आयोजित करना अत्यन्त सराहनीय एवं पुण्य का कार्य है। जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि व्यापारिक संगठनों की जिम्मेदारी केवल व्यापारियों के हितों की रक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना भी उनका प्रमुख कर्तव्य है। ऐतिहासिक भरत मिलाप मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुये जलपान शिविर लगाना संगठन की सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
युवा जिलाध्यक्ष धीरज गुप्ता एवं कार्यक्रम संयोजक निलेश वर्मा ने कहा कि “लोगों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है।” कार्यक्रम के सह संयोजक सन्नी चौधरी ने कहा कि पर्व एवं मेले पर जरूरतमन्दों को जलपान कराना मानवता की सच्ची सेवा है। ऐसे आयोजन समाज में सहयोग, संवेदना और सेवा भाव को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम का संचालन करते हुये जिला महामंत्री युवा अजय सोनकर ने सफल आयोजन में सहयोग देने वाले अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रदीप सिंह, रवि अग्रहरी, सर्वेश जायसवाल, अवनीन्द्र तिवारी, राजदेव यादव, शशांक सिंह, अभिषेक यादव, नगर अध्यक्ष जयकृष्ण साहू जैकी, अजय गुप्ता, अभिताश गुप्ता, राजेंद्र स्वर्णकार, अभिषेक बैंकर, दिलीप जायसवाल, योगेश साहू, पंकज त्यागी, दीपक केडिया, शिवम जायसवाल, सुनील गुप्ता, राजेश सोनी, आकाश जी, विवेक साहू, दिव्यांशु साहू सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

Must Read