HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : भारत लोकतंत्र का मुख्य उदाहरण: प्रो. मुराद अली

JAUNPUR NEWS : भारत लोकतंत्र का मुख्य उदाहरण: प्रो. मुराद अली

JAUNPUR NEWS : भारत लोकतंत्र का मुख्य उदाहरण: प्रो. मुराद अली

पूविवि में जी 20 में हुआ संगोष्ठी का आयोजन
अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संकाय भवन के संगोष्ठी हाल में जी-20 के परिप्रेक्ष्य में डेमोक्रेसी एवं सतत विकास पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता प्रो0 मुराद अली ने पर्यावरण का बचाव करने के लिए विद्याथिर्यों को जागरूक किया और अन्य देशों के उदाहरण देकर सतत विकास की परिकल्पना को बताया।

साथ ही कहा कि भारत लोकतंत्र का एक मुख्य उदाहरण है। संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए प्रो0 बी.डी. शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को जी-20 एक मंच प्रदान करता है जिससे वह अपनी प्रतिभाओं में निखार ला सके।

डीन अजय द्विवेदी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था का अर्थ है- सबका साथ,सबका विकास,सबका प्रयास,सबका विश्वास। उन्होंने कहा कि पर्यावरण से मानव जीवन है पर्यावरण को सुरक्षित रखना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने सतत विकास कि परिकल्पना के विषय में विद्यार्थियों को जागरूक किया। एंबेडर डॉ सुनील कुमार ने कहा कि जी-20 की अध्यक्षता हमारे देश के विकास में अत्यधिक सहायक साबित होगी।

सुशील कुमार ने कहा कि जी20 के तहत हर देश अपने हितों में कार्य कर रहा है। इससे देश लोकतंत्र और विकास की परिकल्पना में बढ़कर आगे आया है। कार्यक्रम का संचालन रितिक पाण्डेय तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ मनोज पांडेय ने किया।

इस अवसर पर एम्बेसडर किशन जयसवाल, ऑंचल सिंह, संस्कार श्रीवास्तव, विकास सोनी, हर्ष साहू, रिन्शु सिंह, राज अंग्रहरि, हिदायत फातिमा, अमित पटेल, शशांक भारती सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read