HomeJaunpurJaunpur News : राष्ट्रीय संगोष्ठी में पूविवि के दो शिक्षकों को मिला...

Jaunpur News : राष्ट्रीय संगोष्ठी में पूविवि के दो शिक्षकों को मिला अवार्ड

Jaunpur News : राष्ट्रीय संगोष्ठी में पूविवि के दो शिक्षकों को मिला अवार्ड

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डा. मनोज मिश्र को दिशा- 2022 के पांचवे राष्ट्रीय संगोष्ठी में विज्ञान एवं कृषि संचार में उल्लेखनीय योगदान लिये लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड तथा पर्यावरण विज्ञान विभाग के शिक्षक डा. सुधीर उपाध्याय को उत्कृष्ट शोध के लिये यंग साइंटिस्ट अवार्ड दिया गया।

यह अवार्ड आयोजन मंडल की राष्ट्रीय चयन समिति की अनुशंसा पर कमला नेहरु भौतिक और सामाजिक विज्ञान संस्थान, सुल्तानपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.निर्मला एस. मौर्य, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज के सदस्य प्रो. एचपी सिंह, आईआईएम उदयपुर के प्रो. राजेश शुक्ल, आईआईआरआर के प्रधान वैज्ञानिक प्रो.बृजेन्द्र सिंह परिहार, सीआरडीजी के अध्यक्ष प्रो. बीएन सिंह एवं केएनआईपीएसएस के प्राचार्य प्रो. आलोक सिंह द्वारा दिया गया। दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में देश के शिक्षाविद, शोधार्थी एवं कृषि वैज्ञानिकों ने विज्ञान संचार, कृषि विकास एवं किसानों की आय बढ़ाने के सम्बन्ध में अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read