HomeJaunpurJaunpur News : गुण्डागर्दी के विरोध में लोहा मण्डी सहित अन्य मण्डी...

Jaunpur News : गुण्डागर्दी के विरोध में लोहा मण्डी सहित अन्य मण्डी बन्द

Jaunpur News : गुण्डागर्दी के विरोध में लोहा मण्डी सहित अन्य मण्डी बन्द

भुखमरी के कगार पर पहुंच रहे सैकड़ों परिवार

अजय पाण्डेय
जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहा मंडी के मंदिर पर चढ़ी जमीन पर करीब 70 दुकान का किराया 200 प्रति माह तथा कथित दुकान का मालिकाना हक 40 से 50 लोग आकर राम जानकी मंदिर व धर्मशाला के मतवाली अपने को कहते हैं। वह मालिकाना हक जताते हैं जबकि मंदिर का एक मालिक होता है और इस मंदिर के कई मालिक अपने आपको बता रहे हैं। वही लोग आकर 10 लाख रूपया एडवांस व 10 हजार प्रतिमाह किराये की मांग आए दिन करते हैं।

Jaunpur News : आशीष चुने गये जेसीआई शाहगंज सिटी के अध्यक्ष

साथ ही न देने पर दुकानदारों को गाली-गलौज देते हुये जान से मार देने की धमकी देकर जाते हैं। इतना ही नहीं, रात में आकर छक्का पटिया व दीवाल तोड़ देते हैं। कुछ कहने पर स्पष्ट रूप से धमकी देते हैं कि जो कुछ करना है, कर लो। प्रशासन भी मेरा कुछ नहीं कर सकता है। इसी गुंडागर्दी के विरोध में शहर कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया गया परंतु किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं हो रही है। इधर गुण्डागर्दी आए दिन बढ़ती जा रही है जिसको लेकर मंडी के सभी व्यवसायी अत्यधिक भयभीत हैं। विरोध में लोहा मण्डी बन्द करके व्यापारियों ने कहा कि प्रशासन यदि त्वरित कार्यवाही नहीं करती है तो किसी की भी जानमाल का खतरा हो सकता है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Must Read