HomeJaunpurJaunpur News : डा. कुमुद शर्मा के निधन पर आईएमए परिवार शोकाकुल

Jaunpur News : डा. कुमुद शर्मा के निधन पर आईएमए परिवार शोकाकुल

Jaunpur News : डा. कुमुद शर्मा के निधन पर आईएमए परिवार शोकाकुल

जौनपुर। इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन ने रविवार को नगर के लाइन बाजार में आईएमए भवन में जिले की प्रख्यात महिला रोग विशेषज्ञ डा. कुमुद शर्मा के निधन पर शोकसभा किया। उपस्थित सदस्यों ने डा. कुमुद शर्मा के जीवन से सम्बन्धित अपने अनुभवों को साझा किया।

वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ डा. शुभा सिंह ने बताया डा. कुमुद शर्मा के साथ उनका सम्बन्ध 1993 से है रहा है। डा. शर्मा जौनपुर महिला चिकित्सालय कि लम्बे समय तक चिकित्सा अधीक्षक रही है। वह अपने समय में महिला रोगियों की चिकित्सा सम्बन्धी समस्याओं को हल करने के लिये सदैव उपलब्ध रहती थी। महिला चिकित्सालय जौनपुर में ड्यूटी समय के अतिरिक्त वे अपने आवास पर भी रोगियों के लिए सदा उपलब्ध रहती थी। चिकित्सा सेवा से अवकाश प्राप्त करने के उपरांत डा. कुमुद शर्मा ने अपनी चिकित्सकीय परामर्श और सेवाओं को जारी रखा और बीमार होने से चंद दिन पहले तक 80 वर्ष की अवस्था में भी सुबह से शाम तक रोगियों को अपनी सेवा प्रदान करती रही। आज की महिला चिकित्सकों के लिए वे एक प्रेरणा सोत्र रही हैं एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जौनपुर के सदस्यों में उनका नाम सुनहरे अक्षरों से लिया जाएगा। इस अवसर पर आईएमए के अध्यक्ष डा. एनके सिंह, सचिव डा. एए जाफरी, वरिष्ठ चिकित्सक डा. विनोद सिंह आदि चिकित्सक उपस्थित थे। अन्त में 2 मिनट का मौन धारण करके सभी सदस्यों ने डा. कुमुद शर्मा के प्रति अपनी श्रद्धांजलि प्रकट करते हुये शोकसभा समाप्त की गयी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read