HomeJaunpurJaunpur News : ब्लॉक लेखाकार के विरुद्ध आईजीआरएस शिकायत फर्जी

Jaunpur News : ब्लॉक लेखाकार के विरुद्ध आईजीआरएस शिकायत फर्जी

Jaunpur News : ब्लॉक लेखाकार के विरुद्ध आईजीआरएस शिकायत फर्जी

बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड में लेखाकार के पद पर तैनात सिद्धार्थ कुमार के विरुद्ध जिलाधिकारी कार्यालय पर आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत की गई थी, जिसका मोबाइल नम्बर धारक ने चूक बताते हुए बदलापुर थाने में शपथ पत्र देकर शिकायत को फर्जी बताया है। उनका कहना है कि प्रार्थी लेखाकार को न जानता है और न ही पहचानता है। लेखाकार से कोई लेना देना नहीं है। इस बाबत पूछे जाने पर प्रधानों ने बताया कि श्री सिद्धार्थ जब से बदलापुर ब्लॉक पर कार्यरत हैं तब से अब तक किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगा है।

बताते चलें कि पहितियापुर गांव निवासी रवीश पुत्र रमापति यादव के मोबाइल नम्बर से बीते 6 अक्टूबर को आईजीआरएस के जरिये लेखाकार की शिकायत दर्ज करायी गयी थी। युवक के मुताबिक ओटीपी आई थी किन्तु वह समझ नहीं पाया। युवक ने पुलिस को शपथ पत्र के माध्यम से लिखित सूचना दी है कि उक्त तिथि को मेरी मोबाइल कुछ समय के लिये दूसरे के हाथ में थी उक्त व्यक्ति द्वारा फर्जी आईजीआरएस डाला गया होगा। मेरे द्वारा लेखाकार की शिकायत निराधार है। मेरे मोबाइल का दूरूपयोग किया गया है जिसकी लिखित सूचना बदलापुर पुलिस को शपथ पत्र के माध्यम से दे दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read