HomeJaunpurJaunpur News : महिलाएं ठान लें तो सफलता कदम चूमेगीः कुलपति

Jaunpur News : महिलाएं ठान लें तो सफलता कदम चूमेगीः कुलपति

Jaunpur News : महिलाएं ठान लें तो सफलता कदम चूमेगीः कुलपति

कौशल कार्य से महिलाओं ने अपनी अलग पहचान बनायी राम बहादुर
महिला दिवस पर 60 महिलाओं को कुलपति ने किया सम्मानित
सिद्दीकपुर, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मंगलवार को फार्मेसी संस्थान में 60 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

इन महिलाओं को जिला प्रशासन की ओर से इत्र बनाने का प्रशिक्षण लेने के लिए कन्नौज भेजा गया था। विवि की कुलपति ने सभी महिलाओं को अंगवस्त्रम और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि महिलाएं अगर ठान लें तो असंभव शब्द उनके लिए नहीं है। वह कुछ भी कर सकतीं हैं। आज आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल हर क्षेत्र महिलाओं की उपलब्धियों से भरा हुआ है। ये दिन इन्हीं उपलब्धियों को सलाम करने का है।

मुख्य अतिथि पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रबंधक राम बहादुर सरोज ने कहा कि महिलाएं हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं। यूं ही आगे बढ़ते रहें और मंजिल तक पहुंचे। भारत जैसे पुरुष प्रधान देश में भी महिलाओं ने अपने कौशल कार्य से अपनी अलग पहचान बनाई है। महिला अध्ययन केंद्र प्रभारी डा. जाह्नवी श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण करते हुए कहा कि विवि स्तर पर महिला अध्ययन केंद्र और मिशन शक्ति ने महिलाओं के जागरूकता के लिए कई कदम उठाए हैं। संचालन डा. सोनम झा एवं आभार ज्ञापन डा. वनिता सिंह ने किया। इस अवसर पर डा. पूजा सक्सेना, डा. रेखा पाल, डा. अन्नू त्यागी, डा. झांसी मिश्रा, डा. प्रियंका, डा. जया शुक्ला, डा. करूणा निराला, डा. विनय वर्मा, डा. मनोज पांडेय, डा. धीरेंद्र चौधरी इत्यादि मौजूद रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read