HomeJaunpurJaunpur News: मतदाता सूची में कटे नामों को पुनः नहीं जोड़ा गया...

Jaunpur News: मतदाता सूची में कटे नामों को पुनः नहीं जोड़ा गया तो धरना प्रदर्शन को होंगे बाध्य: नीरज

  • मतदाता सूची में कटे नामों को पुनः नहीं जोड़ा गया तो धरना प्रदर्शन को होंगे बाध्य: नीरज

  • नीरज पहलवान के नेतृत्व में सपाइयों ने उपजिलाधिकारी को सौंपा पत्रक

तेजस टूडे सं.
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मुर्की गांव में मतदाता सूची को लेकर मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा। इसी कड़ी में बुधवार को सपा विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान के नेतृत्व लगभग दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार से मुलाकात कर मुर्की गांव में वोटर आईडी के ईपिक संख्या का दुरुपयोग कर प्रारूप-7 के माध्यम से कटे मतदाताओं के नामों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए पत्रक सौंप प्रकरण में शामिल लोगों पर कड़ी कार्यवाही की मांग किया। साथ ही कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि 146 मतदाताओं के कटे हुए नामों को पुनः नहीं जोड़ा गया तो पार्टी वृहद पैमाने पर धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।

विदित हो कि मुर्की गांव निवासी सुमैया बानो ने मंगलवार को निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण ऑफीसर को पत्रक सौंप आरोप लगाया था कि मेरे वोटर आईडी की ईपिक संख्या का दुरुपयोग करते हुए प्रारूप 7 माध्यम से 146 मतदाताओं के नाम कटवाने के लिए फॉर्म तहसील में भरकर जमा कराया गया था। मामला प्रकाश में आते ही तहसील अधिकारियों में खलबली मच गई तो वहीं मतदाता सूची लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार है गर्म हो गया। ज्ञापन देने वालों में पूर्व प्रत्याशी संजय सरोज, सुरेश यादव, भगवती सरोज, मनोज चौहान, कमलेश यादव, लड्डन, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश यादव, जगपत यादव, राशिद खान, मोहम्मद जफर, विनोद यादव, बृजेश यादव, अधिवक्ता जितेंद्र यादव के साथ तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read