Jaunpur News : जरूरत पड़ी तो और आगे बढ़ाया जा सकता है राशन वितरण का कार्यः डीएसओ
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। कोरोना महामारी की पहली लहर के दौरान से ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की शुरुआत हुई। इस योजना के तहत सरकार ने 80 करोड़ से अधिक राशनकार्ड धारकों को निःशुल्क जून तक महीने में दो बार राशन वितरण करने की घोषणा की थी।

अप्रैल माह में तीन बार राशन वितरण करना था, मगर राशन उपलब्ध न होने से अप्रैल माह में दो ही बार वितरण हो सका। जिसको लेकर जिला आपूर्ति विभाग से टेलीफोनिक वार्ता कर जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया तो बताया गया कि अप्रैल माह का जो राशन बाकी था। वह 29 अप्रैल से 12 मई तक बटना था जिसे बढ़ाकर 20 मई कर दिया गया है। बांटना इसलिए शुरू नहीं हो पाया था क्योंकि जो नेफड़ वाली तीन सामग्री जैसे चना, तेल व नमक जनपद में आई नहीं थी। गुरुवार से इन चीजों का आमद हमारे गोदामों में शुरू हो गई है और अब ये 20 मई तक बांट दी जायेगी। जो परिस्थिति अप्रैल माह में हुई है शायद मई माह में भी हो इसलिये मई वाला राशन हो सकता जून में बंटे लेकिन बंटना जरूर है। तीन महीने राशन वितरण होना है। जरूरत पड़ी तो और भी आगे बढ़ाया जायेगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















