HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : नगर के विकास के लिये कृत संकल्पित हूं: कपिलमुनि

JAUNPUR NEWS : नगर के विकास के लिये कृत संकल्पित हूं: कपिलमुनि

JAUNPUR NEWS : नगर के विकास के लिये कृत संकल्पित हूं: कपिलमुनि

अमित गुप्ता
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय नगर का चौमुखी विकास ही मेरी प्राथमिकता है। नगर के विकास के लिए मैं कृत संकल्पित हूँ। उक्त बातें नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष कपिलमुनि ने शनिवार को नगर की विद्युत व्यवस्था सुदृण करने हेतु 400 केवीए के ट्रान्सफार्मर एवं मोबाइल ट्राली तथा मुहल्ला कटरा, नई बाजार में स्ट्रीट लाइट के लिए 62 केवीए के जनरेटर का लोकार्पण करने के बाद उपस्थित नगरवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा। साथ ही कहा कि नगर की जनता ने उन्हें जिस आशा और विश्वास के साथ अपना अध्यक्ष चुना है, वह उसकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने नगरवासियों से अपील किया कि यदि उन्हें नगर पालिका के स्तर से किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो वह बेझिझक उनसे मिलकर अपनी समस्या से अवगत करा सकता है। उसकी उचित समस्या का तत्काल समाधान किया जाएगा। इसके पहले नगर पालिका द्वारा नगर में विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु 400 केवीए ट्रांसफार्मर एवं मोबाइल ट्राली तथा मोहल्ला कटरा एवं नई बाजार में स्ट्रीट लाइट हेतु 62 केवीए जनरेटर का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी, अवर अभियन्ता जलकल शिवानन्द वास्को, राजस्व निरीक्षक रामानुज शुक्ला, लिपिक ज्ञान प्रकाश पटेल, ठेकेदार राजेश गुप्ता, वीरेन्द्र गुप्ता सहित सभासदगण, समस्त कर्मचारीगण एवं नगर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read