HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : परमात्मा का ज्ञान होने पर ही मनुष्य में मनुष्यता...

JAUNPUR NEWS : परमात्मा का ज्ञान होने पर ही मनुष्य में मनुष्यता सम्भव: माता सुदीक्षा

JAUNPUR NEWS : परमात्मा का ज्ञान होने पर ही मनुष्य में मनुष्यता सम्भव: माता सुदीक्षा

जौनपुर। प्रयागराज के परेड मैदान पर आयोजित 44वें निरंकारी प्रांतीय संत समागम में सतगुरु माता सुदीक्षा के पावन संदेशों को बताते हुए संत निरंकारी मिशन के स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने कहा कि “युगों-युगों से छाया अज्ञानता का अन्धेरा ब्रह्मज्ञान के उजाले से दूर किया जा सकता है।”

जिस प्रकार माचिस की एक तीली जलाने मात्र से घर में फैला वर्षों का अंधकार क्षण भर में दूर किया जा सकता है, ठीक उसी प्रकार वैर, विरोध, ईर्ष्या, अंहकार रूपी अज्ञानता के अंधेरे में जी रहा मानव अपने मूल परमात्मा से जुड़कर मुक्ति प्राप्त कर सकता है। श्री जायसवाल ने बताया कि समागम की थीम रूहानियत- इंसानियत संग- संंग पर आधारित गीत, एकांकी, भजन, विचारों, कविताओं को वक्ताओं द्वारा विविध भाषाओं में व्यक्त किया गया।

इसमें जौनपुर जोन की भी 5 प्रस्तुतियां रहीं। जौनपुर के निरंकारी सेवादल के सदस्यों ने सत्संग पंडाल, बैरिकेटिंग, जनरल स्टोर, सेवादल रैली, सामूहिक शादियां इत्यादि सेवाओं में भरपूर योगदान दिया। जौनपुर जोन के जोनल इंचार्ज मानिक चंद तिवारी ने समागम में भागीदारी करने वाले सभी सेवादल सदस्यो व भक्तों को बधाई दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read