Jaunpur News : मतदाता जागरूकता के लिये बनेगा मानव श्रृंखला

Jaunpur News : मतदाता जागरूकता के लिये बनेगा मानव श्रृंखला

जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी द्वारा मतदाता जागरुकता अभियान कार्यक्रम (स्वीप) के अन्तर्गत 23 अप्रैल को प्रातः 7.30 बजे मतदाता जागरुकता हेतु मानव श्रृंखला का आयोजन किये जाने का निर्देश दिया गया है। उक्त मानव श्रृखंला में शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा विवरण के अनुसार प्रतिभाग किया जाना है। मतदाता जागरुकता हेतु मानव श्रृखंला केरारवीर मन्दिर (सद्भावना पुल) से अम्बेड़कर तिराहा जिलाधिकारी आवास तक बनेगी। तहसील के अन्तर्गत आने वाले नगर क्षेत्र, सिकरारा, धर्मापुर व करंजाकला, केरारबीर मंदिर से ओलन्दगंज मोड़ तक, तहसील केराकत, मुफ्तीगंज, जलालपुर व डोभी हेतु ओलन्दगंज मोड़ से लालजी टाकीज तक, बदलापुर व महराजगंज क्षेत्र के लालजी टाकीज मोड़ से गाढ़ा शो रुम तक, मड़ियाहॅू रामपुर, रामनगर व बरसठी क्षेत्र के माढ़ा शो रुम से मियांपुर मोड़ तक, शाहगंज, खुटहन व सुइथाकला क्षेत्र के मियांपुर मोड़ से कलेक्ट्रेट गेट तक, मछलीशहर, मुंगराबादशाहपुर, सुजानगंज व सिरकोनी क्षेत्र के कलेक्ट्रेट गेट से अम्बेड़कर तिराहा तक मानव श्रृखंला का आयोजन किया जायेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA