HomeJaunpurJaunpur News : शारदीय नवरात्रि में दक्षिणा काली मन्दिर में उमड़ रही...

Jaunpur News : शारदीय नवरात्रि में दक्षिणा काली मन्दिर में उमड़ रही दर्शनार्थियों की भारी भीड़

Jaunpur News : शारदीय नवरात्रि में दक्षिणा काली मन्दिर में उमड़ रही दर्शनार्थियों की भारी भीड़

जौनपुर। शहर के दक्षिणी छोर पर सिटी स्टेशन रेलवे क्रासिंग के पास फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचे बगल में स्थापित मंदिर में श्री मां आद्याशक्ति दक्षिणा काली की विशाल प्रतिमा अत्यन्त मनोहारी है। पूर्वांचल में ऐसे आकर्षक भव्य कालिका धाम मंदिर की महिमा अत्यन्त निराली है। यहां पर नित्य भक्तों द्वारा मां का दर्शन, पूजन एवं श्रद्धा समर्पण से तत्काल मनोकामना पूर्ति में सहायक होता है। नवरात्रि में मां काली का दर्शन करने के लिये दूर-दराज क्षेत्रों से काफी संख्या में लोग यहां पर आ रहे हैं। भोर में ही मंदिर का कपाट पूजन अर्चन के बाद भक्तों के लिए खुल जाता है। यहां पर नवरात्रि के पहले दिन से ही मां भक्तों की भारी भीड़ पहुंच रही है। श्रद्धालु नारियल, चुनरी व अड़हुल की माला अर्पित कर हाजिरी लगा रहे हैं।

मंदिर के संस्थापक व पुजारी भागवती सिंह ने बताया कि यह स्थलीय काली जी की सनातनी सिद्धपीठ है जो भक्तों के भाग्य का नवसृजन कर देती हैं। इस बार शारदीय नवरात्रि में 2 अक्टूबर दिन रविवार को कालरात्रि का दिन है। इस दिन सप्तमी है। यह दिन मां काली का सर्वशक्ति एवं सौभाग्य प्रदायक है। इस दिन मां का दर्शन, पूजन, अर्चन, स्मरण जीवन को ज्योर्तिमय तथा मंगलमय कर देता है। कलयुग में काली जी की दर्शान पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। नवरात्रि में दर्शनार्थियों की भीड़ को देखते हुये सर्वेश सिंह सोनू, दलसिंगार विश्वकर्मा, रामपाल विश्वकर्मा, प्रधानाचार्य एसपी सिंह, वेद प्रकाश सिंह एडवोकेट, देवेन्द्र सिंह, विक्रम गुप्ता, अमित निगम, संतोष चतुर्वेदी, विपिन सिंह, भानु मौर्या, पीयूष श्रीवास्तव, वंदेश सिंह आदि व्यवस्था में लगे हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read