HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : छप्पर में लगी आग से गृहस्थी का सामान स्वाहा

JAUNPUR NEWS : छप्पर में लगी आग से गृहस्थी का सामान स्वाहा

JAUNPUR NEWS : छप्पर में लगी आग से गृहस्थी का सामान स्वाहा

पुरानी रंजिश में युवकों पर लगा आगजनी का आरोप
कौशलेन्द्र पाण्डेय/पंकज बिन्द
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के राजापुर निवासी शिव प्रसाद गौतम ने पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोस के दो लोगों पर आगजनी का आरोप लगाया। आरोप के अनुसार केवटली गांव रात 1 बजे छप्पर में आग लग गई थी जहां गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। वहीं गांव के अनिल यादव व सूरजपाल यादव के ऊपर आगजनी करने का आरोप लगाया है।

वहीं प्रार्थी ने आरोप लगाते हुए बताया कि पूर्व में बात विवाद हुआ था। वहीं ये लोग जान से मारने व अंजाम भुगतने की धमकी दिए थे लेकिन प्रार्थी डरवश कोई तहरीर नहीं दिया था जिससे मनबढ़ लोगों ने रात को छप्पर में आग लगा दिया गया। छप्पर में रखे गृहस्थी का अनाज, कपड़े, रजाई, गद्दे, 30000 नगदी जलकर राख हो गये। 7 मुर्गी के चूजे की झुलसने से मौत हो गई। वहीं पीड़ित ने थाना प्रभारी को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read