HomeJaunpurJaunpur News : रास्ते में मिली मोबाइल को होमगार्ड राम उजागिर ने...

Jaunpur News : रास्ते में मिली मोबाइल को होमगार्ड राम उजागिर ने स्वामी को लौटाया

Jaunpur News : रास्ते में मिली मोबाइल को होमगार्ड राम उजागिर ने स्वामी को लौटाया

जौनपुर। यातायात ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड के जवान ने रास्ते में मिली मोबाइल को स्वामी की खोज करके वापस कर दिया। गार्ड के इस नेक कार्य से खोई मोबाइल पाकर स्वामी फूले नहीं समा रहा है। बताया जाता है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के ताड़तला निवासी साजन बीते 28 नवम्बर को कहीं जा रहा था। रास्ते में उसकी मोबाइल गुम हो गयी।

Jaunpur News : रास्ते में मिली मोबाइल को होमगार्ड राम उजागिर ने स्वामी को लौटाया

काफी खोजबीन के बाद जब उसका कहीं पता नहीं चला तो उसके द्वारा मामले की सूचना लिखीत रूप से कोतवाली में दी गयी। पुलिस उसकी तलाश में लगी थी कि होमगार्ड राम उजागिर पाण्डेय को शकरमण्डी के पास एक मोबाइल सड़क पर गिरी मिली। जवान ने दरियादिली दिखाते हुए उसके स्वामी का पता करने लगा। बाद में जानकारी हुई कि वह मोबाइल कोतवाली में तहरीर देने वाले साजन की ही है। फौरन उसे बुलाकर मोबाइल वापस कर दिया गया। इस प्रकार राम उजागिर के इस सराहनीय कार्य की कोतवाली सहित पूरे नगर में चर्चा हो रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

 

Must Read