HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : बेरंग होती जिन्दगी को रंगीन बनाता है होली

JAUNPUR NEWS : बेरंग होती जिन्दगी को रंगीन बनाता है होली

JAUNPUR NEWS : बेरंग होती जिन्दगी को रंगीन बनाता है होली

राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोगों के जिंदगी से खुशियों के रंग जैसे गायब से हो रहे हैं परंतु इस बेरंग होती जिंदगी में होली ही एक ऐसा त्यौहार है जो दोबारा रंग भर देता है। आपसी सौहार्द तथा प्रेम का प्रतीक धरती पर इससे बड़ा कोई दूसरा त्यौहार नहीं है। उक्त बातें केशवपुर स्थित एक मैरिज हाल में आयोजित होली मिलन समारोह में पूर्व विधायक डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहीं।

इस दौरान गजना निवासी विनोद यादव, कुछमुछ निवासी सनी यादव तथा पहेतिया निवासी राजू यादव पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता भी ग्रहण किया। कार्यक्रम में आए लोगों का होली गीत गाकर गायक आशीष पाठक ने अभिनंदन किया। इस मौके पर आये क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अजय प्रताप पाल द्वारा सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में जिला मंत्री जय सिंह, मंडल प्रभारी विनय सिंह विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष धर्मापुर राधेश्याम विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर दिलीप त्रिपाठी, उमेश सिंह, धीरज मिश्रा, रामाश्रय सोनकर, विकास सिंह, पप्पू सिंह, सुरेंद्र सिंह, मनोज सिंह, संतोष विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read