HomeJaunpurJaunpur News : ऐतिहासिक रामलीला का हुआ शुभारम्भ

Jaunpur News : ऐतिहासिक रामलीला का हुआ शुभारम्भ

Jaunpur News : ऐतिहासिक रामलीला का हुआ शुभारम्भ

जलालपुर, जौनपुर। त्रिलोचन बाजार में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वीर शहीद योगेन्द्र गिरी के स्मृति में रामलीला का मंचन प्रारम्भ हुआ जिसका शुभारम्भ व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनुराग सेठ और पीएमसीपीएल कम्पनी के सीईओ आशीष गिरी सोनू ने फीता काटकर और भगवान शिव जी की आरती कर किया। मुख्य अतिथियों को समिति के पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मौके पर जलालपुर थानाध्यक्ष मयफोर्स मौजूद रहे। मुख्य अतिथि अनुराग वर्मा ने रामलीला के कार्य को कराने के लिये सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया।

आशीष गिरी सोनू ने कहा कि पिताजी को जो सम्मान आप लोगों ने रामलीला के माध्यम से दिया है उसकी मैं हृदय से प्रशंसा करता हूं और हरसंभव मदद करने का भी प्रयास करूंगा। प्रथम दिन नारद मोह, रावण उत्पात और श्रीराम जन्म का दृश्य दिखाया गया। रावण की भूमिका में ग्रीन बॉय के नाम से मशहूर मदन यादव ने शिव स्त्रोत सुनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया तो नारद की भूमिका सत्यम अग्रहरि ने निभायी। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष बजरंग अग्रहरि, डायरेक्टर महेन्द्र राजभर, कोषाध्यक्ष सत्यम सेठ, अजय मोदनवाल, सचिन सेठ, गुड्डू सेठ, रोहित सेठ, अरविंद अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read