HomeJaunpurJaunpur News : हिन्दू युवा वाहिनी ने निकाली श्रीराम की भव्य शोभायात्रा

Jaunpur News : हिन्दू युवा वाहिनी ने निकाली श्रीराम की भव्य शोभायात्रा

Jaunpur News : हिन्दू युवा वाहिनी ने निकाली श्रीराम की भव्य शोभायात्रा

चन्दन अग्रहरी
शाहगंज, जौनपुर। रामनवमी के अवसर पर नगर में हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाला गया। ढोल नगाड़े व डीजे, आतिशबाजियां, वीर महापुरुषों की घुड़सवार मनमोहन झांकियां व श्रीराम का विशालकाय रथ आकर्षण का केन्द्र रहे। मुख्य अतिथि विधायक रमेश सिंह, निवर्तमान सांसद डा. कृष्ण प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल और विशिष्ट अतिथि दिनेश कान्त यादव, प्रदीप जायसवाल रहे।

कार्यक्रम अध्यक्ष अक्षत अग्रहरि और संयोजक भुवनेश्वर मोदनवाल रहे। जानकारी के अनुसार रामनवमी के अवसर पर बौलिया पोखरे से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत भारत माता, वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई और क्षत्रपति शिवाजी के घोड़े पर सवार झांकियों ने नगरवासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। डीजे की धुन पर नाचते झूमते मातृ शक्तियों सहित सैकड़ों रामभक्तों का जयघोष और पुष्पवर्षा के बीच श्रीराम के भव्य रथ ने शोभायात्रा को बेहद रमणीय रूप दिया।

शोभायात्रा नगर के घासमंडी चौक स्थित रामजानकी मन्दिर बौलिया से निकलकर डाकखाना तिराहा, जेसीज चौक, योगीनाथ तिराहा, रोडवेज, श्रीरामपुर रोड, गल्ला मंडी, कोतवाली चौक, रामलीला भवन चौक, निरहुआ मस्जिद तिराहा होते हुए चूड़ी मोहल्ला के रास्ते पुनः रामजानकी मंदिर बोलिया घासमंडी चौक पहुंच समापन हुआ। इस दौरान नगर में कई स्थानों पर मर्यादा पुरूषोत्तम की आरती की गई। रामलीला भवन पर रामलीला समिति के अध्यक्ष राम नारायन अग्रहरि, उपाध्यक्ष कमलेश सेना, गिरधारी अग्रहरि आदि ने श्रीराम की भव्य आरती की। शोभायात्रा में रामरथ का संचालन चिंटू पंडित, सीमप्रकाश अग्रहरि, नारायण अग्रहरि, कौटिल्य अग्रहरि, कृष्ण कांत सोनी आदि ने हाथों से किया। इस अवसर पर जिला प्रभारी श्रीश मोदनवाल, हिमांशु यादव, ओम चौरसिया, धीरज, संगीता अग्रहरि, खुशबू जायसवाल, रीता जायसवाल, सीमा उपस्थित मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read