HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर दुकानों में खुसी

JAUNPUR NEWS : तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर दुकानों में खुसी

JAUNPUR NEWS : तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर दुकानों में खुसी

विनोद कुमार/धीरज सोनी
केराकत, जौनपुर। स्थानीय तहसील अंतर्गत मुफ्तीगंज बाजार में बुधवार की सुबह लगभग 4 बजे तेज रफ्तार से आ रही ट्रक अनियंत्रित होकर तीन दुकानों में जा घुसी। दुकान का पिलर हुआ धराशाई एवं चालक व खलासी गंभीर रूप से हुये घायल।

जानकारी के अनुसार ट्रक आजमगढ़ से गिट्टी खालीकर अपने घर मिर्जापुर कोटवा जाने के लिए गैराबादशाहपुर से होकर मुफ्तीगंज बाजार में लगभग 4 सुबह जैसे ही पहुंची कि ट्रक चालक को झपकी आ गई और ट्रक अनियंत्रित होकर तीन दुकान को तोड़ कर धराशाई कर दिया। वहीं ट्रक के आगे वाले हिस्से के परखच्चे उड़ गये।

दुर्घटना ने चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गये। टक्कर की आवाज सुन आस पास के लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गई और आनन—फानन में चालक व खलासी को घायलावस्था में स्मुदायिक केंद्र ले जाया गया जहां र चिकित्सको द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है।

हालांकि दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दुकानदारों के दुकान के आगे वाला पिलर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ट्रक को हटवाने के जुट गई। बता दें कि ट्रक चालक किसन धरीकार व खलासी गोलू धरीकार पुत्र गुलाब धरीकार मिर्जापुर कोटवा के मझवान निवासी बताया जा रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read