Jaunpur News : हाईस्कूल का छात्र लापता, परिजन परेशान
जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के जगन्नाथपट्टी निवासी पंकज पांडेय का 17 वर्षीय बेटा सत्यम पांडेय उर्फ गोलू कल 24 मई को शाम 5 बजे वाजिदपुर तिराहे के लिए घर से निकला। देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। बुधवार को सुबह परिजनों ने इसकी सूचना जफराबाद थाने को दी। परिवार के लोग इससे परेशान हो गए।



