HomeJaunpurJaunpur News: एसिड अटैक से पीड़ित महिलाओं के सशक्तिकरण, प्रोत्साहन एवं हैंड...

Jaunpur News: एसिड अटैक से पीड़ित महिलाओं के सशक्तिकरण, प्रोत्साहन एवं हैंड होल्डिंग के लिये विशेष कार्यक्रम आयोजित

  • एसिड अटैक से पीड़ित महिलाओं के सशक्तिकरण, प्रोत्साहन एवं हैंड होल्डिंग के लिये विशेष कार्यक्रम आयोजित

तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिये चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत एसिड अटैक से पीड़ित महिलाओं को संबल प्रदान करने के उद्देश्य से एक विशेष प्रोत्साहन एवं हैंड होल्डिंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के तहत एसिड अटैक से पीड़ित महिलाओं को मुख्यालय पर आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य इन पीड़िताओं के मामलों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेना तथा वर्तमान में उनके समक्ष आ रही प्रमुख समस्याओं के समाधान हेतु सीधा संवाद किया गया। इस दौरान एसिड अटैक विक्टिम्स को घटना के उपरांत संबल, सुरक्षा और प्रशासनिक सहयोग प्रदान करने के लिए उत्तरदायी विभिन्न पार्टनर विभागों के साथ इस क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे प्रमुख गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) और सपोर्ट ग्रुप्स के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया। जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग जौनपुर महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है। उक्त अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

Must Read