HomeJaunpurJaunpur News: भगेरी ग्राम देवी मन्दिर के लिये निकली भव्य कलश यात्रा

Jaunpur News: भगेरी ग्राम देवी मन्दिर के लिये निकली भव्य कलश यात्रा

  • भगेरी ग्राम देवी मन्दिर के लिये निकली भव्य कलश यात्रा

तेजस टूडे सं.
अनुपम मौर्य
बरसठी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के भगेरी गांव में ग्राम देवी मंदिर में मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश रखकर भाग लिया जिससे पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूब गया। इस धार्मिक कार्यक्रम के दौरान सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। कलश यात्रा में शामिल महिलाएं लाल—पीले रंग की साड़ी पहनकर सिर पर कलश धारण किये भजन-कीर्तन करते हुये आगे बढ़ रही थीं। यात्रा के दौरान महिलाएं देवी गीत गाते हुए पूरे वातावरण को भक्तिमय बना रही थीं।

कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए मंदिर स्थल तक पहुंची जहां विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की धुन और जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा। मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था। आयोजकों के अनुसार मूर्ति स्थापना के बाद यहां नियमित पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। ग्रामवासियों का कहना है कि इस प्रकार के आयोजन से गांव में आपसी एकता और धार्मिक आस्था को मजबूती मिलती है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read