HomeJaunpurJaunpur News: श्री सर्वेश्वरी समूह के स्थापना दिवस पर अखण्ड कीर्तन का...

Jaunpur News: श्री सर्वेश्वरी समूह के स्थापना दिवस पर अखण्ड कीर्तन का हुआ भव्य आयोजन

  • श्री सर्वेश्वरी समूह के स्थापना दिवस पर अखण्ड कीर्तन का हुआ भव्य आयोजन

तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद जायसवाल
जौनपुर। आध्यात्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री सर्वेश्वरी समूह की जौनपुर शाखा का स्थापना (चरण पादुका) दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर 24 घंटे का अखंड कीर्तन एवं भंडारा का आयोजन हुआ। श्री सर्वेश्वरी समूह, अघोरेश्वर महाप्रभु, गुरुपद बाबा के उदघोष तथा सस्वर अखंड कीर्तन से परिवेश गुंजायमान रहा। शुक्रवार को प्रातः नौ बजे अघोरेश्वर महाप्रभु की प्रतिमा के समक्ष अघोरान्ना परो मंत्र: नास्ति तत्वम गुरौ परम्… का सस्वर अखंड कीर्तन भक्तगण की टोलियों द्वारा शुरू किया गया। जिसका समापन शनिवार को सुबह हुआ। अखंड कीर्तन के समापन के बाद हवन पूजन एवं प्रसाद वितरण किया गया।
इस मौके पर शाखा मंत्री डॉ अरविंद सिंह ने कहा कि आज के ही दिन श्री सर्वेश्वरी समूह की जौनपुर शाखा की स्थापना हुई थी। समूह के अध्यक्ष गुरुपद बाबा संभव राम के निर्देशन में जौनपुर शाखा गरीबों, असहायों तथा जरुरत मंदों की सेवा एवं सहायता में लगा हुआ है। अघोरेश्वर महाप्रभु अवधूत भगवान राम द्वारा शुरू किए सामाजिक कार्यों के माध्यम से गरीबों और अंतिम पीड़ितों को सहायता प्रदान कर रहा है।
इस अवसर पर शाखा उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, ओम प्रकाश सिंह, शिवपूजन सिंह, रमेश सिंह, तेज बहादुर सिंह, यशबीर सिंह, अजीत सिंह, राणा सिंह, प्रदीप सिंह, ब्रजभूषण सिंह, गिरीश सिंह, हृदय सिंह, भानु प्रताप सिंह, राजेश सिंह, विनोद सिंह, सतेन्द्र बहादुर सिंह, नीरज गुप्ता सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद थे।

 

 

 

 

Must Read