HomeJaunpurJaunpur News: ब्लाक परिसर में स्नातक एमएलसी चुनाव शान्तिपूर्वक सम्पन्न

Jaunpur News: ब्लाक परिसर में स्नातक एमएलसी चुनाव शान्तिपूर्वक सम्पन्न

  • ब्लाक परिसर में स्नातक एमएलसी चुनाव शान्तिपूर्वक सम्पन्न

तेजस टूडे सं.
अतुल जायसवाल
रामपुर, जौनपुर। स्थानीय ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतदान के दौरान किसी भी प्रकार का वाद-विवाद या अप्रिय घटना सामने नहीं आई। प्रशासन की व्यवस्था दुरुस्त दिखायी दी और पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। स्नातक वर्ग में कुल 2766 मतदाताओं में से 1064 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार स्नातक वर्ग में लगभग 38.47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं शिक्षक वर्ग में कुल 120 मतदाताओं में से 92 मतदाताओं ने मतदान किया जिससे शिक्षक वर्ग में 76.67 प्रतिशत मतदान हुआ।
मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। मतदाताओं ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों एवं निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थकों ने अपने स्टॉल लगाए थे जहां मतदाताओं को पर्ची उपलब्ध कराने तथा आवश्यक जानकारी देने का कार्य किया गया। प्रशासन की ओर से मतदान केंद्र पर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी गईं। अधिकारियों और कर्मचारियों की निगरानी में मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से चलती रही। पूरे दिन मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण माहौल बना रहा और किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।
इस प्रकार रामपुर ब्लॉक परिसर में स्नातक एवं शिक्षक वर्ग का एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न केराया गया।

 

 

 

 

 

Must Read