HomeJaunpurJaunpur News : सरकार ने 2 करोड़ बच्चों का रखा है लक्ष्यः...

Jaunpur News : सरकार ने 2 करोड़ बच्चों का रखा है लक्ष्यः बेसिक शिक्षा मंत्री

Jaunpur News : सरकार ने 2 करोड़ बच्चों का रखा है लक्ष्यः बेसिक शिक्षा मंत्री

डेस्क-बेंच पर बैठेंगे प्राथमिक स्कूल के बच्चे
सिरकोनी, जौनपुर। सरकार ने प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में 2 करोड़ बच्चों का लक्ष्य रखा है। उसके सापेक्ष 1 करोड़ 90 लाख छात्र-छात्राओं की संख्या पहुंच गयी है। उक्त बातें प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री बेसिक शिक्षा सन्दीप सिंह ने शुक्रवार को कही। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश की सरकार का लक्ष्य है कि बेसिक शिक्षा को एक नया रूप दिया जाएगा। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है कि प्रदेश के 20 हजार विद्यालयों को 6 माह के भीतर डेस्क बेंच की व्यवस्था कर दी जाएगी। इसके साथ ही बच्चों को स्मार्ट क्लास द्वारा शिक्षा देने की व्यवस्था कर दी जाएगी।

इसके पहले मंत्री जी के पहुंचने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल, खण्ड शिक्षा अधिकारी अरविंद यादव, अमित सिंह, यशवन्त सिंह, पवन सिंह, हेमन्त सिंह सहित अन्य ने माल्यार्पण करके स्वागत किया। इसके पश्चात श्री सिंह ने एसआरजी डा. अखिलेश सिंह व सुप्रिया सिंह से प्रोजेक्टर द्वारा दी जाने वाली शिक्षा की जानकारी लिया जिसके बाद उन्होंने क्लास रूम में छात्र-छात्राओं से शिक्षा की जानकारी लिया। साथ ही बच्चों द्वारा तैयार किया गया प्रोजेक्ट देखा जिसको बनाने वाले शुभम बेनवंशी,य ुवराज सिंह, सन्दीप कुमार की पीठ थपथपाई। इस दौरान संजय सिंह, सरिता, महेन्द्र सिंह, उषा सिंह, छाया सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, राजकुमार यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read