JAUNPUR NEWS : जौनपुर में जगह—जगह हुआ कन्या जन्मोत्सव का आयोजन
जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष वर्मा के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम के नेतृत्व में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत लिंग असमानता को समाप्त करने हेतु बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन करने और समाज में व्याप्त कुरीति कि लड़कों के जन्म पर खुशी मनाई जायेगी। लड़कियों की नहीं, के उद्देश्यों को लेकर कन्या जन्मोत्सव का आयोजन हुआ।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मछलीशहर में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन हुआ जहां सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि देश व प्रदेश के सरकार की यह मंशा है कि महिलाओं को समाज अग्रण स्थान मिले इसके लिये सरकार ने यह व्यवस्था बनाई है कि सभी योजनाओं में महिलाओं को मुखिया बनाया जाय। जैसे शौचालय, आवास, राशन कार्ड, कन्या सुमंगला योजना, उज्जवला योजना इत्यादि हेतु महिला मुखिया को प्राथमिकता दी जा रही है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय पाण्डेय ने कन्या जन्मोत्सव के उद्देश्यों के बारे में बताते हुये कहा कि जौनपुर में पुरूष और महिला लिंगानुपात बेहतर स्थिति में है लेकिन बाल लिंगानुपात घट रहा है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि इसके लिये आगे आये।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के सभी पात्र लोगों को लाभान्वित कराये जाने हेतु आवश्यक सहयोग हेतु जनमानस का आह्वान किया। कार्यक्रम में केक काटकर चिकित्सालय में जन्मी 5 बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाते हुये उन्हें बेबी हिमालया गिफ्ट पैक प्रदान किया गया। कार्यक्रम में डा0 विशाल यादव अधीक्षक, अवनीश मणि त्रिपाठी, परामर्शदाता उपस्थित रहे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहगंज में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, शाहगंज के नेतृत्व में कन्या जन्मोत्सव मना जहां डाक्टर ने कहा कि बालिकायें दो कुलों को रोशन करती हैं, इसलिये हमे लड़का एवं लड़कियों में भेद नहीं करना चाहिये एवं लड़की का पिता होना एक गौरव की बात है। लिंग असमानता के खिलाफ महिला कल्याण विभाग द्वारा उठाया गया यह कदम मिल का पत्थर साबित होगा और निश्चित ही समाज में परिवर्तन प्रदर्शित होगें। लड़के-लड़कियों में कोई भेद जनपद जौनपुर में नहीं होगा।
चन्द्र प्रकाश शुक्ला सामाजिक कार्यकर्ता जिला बाल संरक्षण इकाई ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का विस्तार से वर्णन करते हुये उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा येजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला येजना एवं पति के मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन येजना के बारे में बताया। कार्यक्रम में जन्मी 3 बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाते हुये उन्हें बेबी हिमालया गिफ्ट पैक प्रदान किया गया।
जिला महिला चिकित्सालय में बालिका जन्मोत्सव का आयोजन हुआ जहॉ उपस्थित जनमान्य को सम्बोधित करते हुये जिला समन्वयक सुश्री प्रतिभा सिंह ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का विस्तार से वर्णन करते हुये उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा येजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला येजना एवं पति के मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन येजना के बारे में बताया।
जिला समन्वयक बबीता ने लिंग असमानता के खिलाफ जनपद में हो रही भ्रूण हत्याओं के सम्बन्ध में लोगों का ध्यान आकृष्ट करते हुये कहा कि आप सभी लोग अपनी पहचान छिपाकर भी इसकी शिकायत सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नम्बर 1098, 181 व 112 पर कर सकते हैं जिस पर सरकार द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जायेगी। जन्मी 15 बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाते हुये उन्हें बेबी हिमालया गिफ्ट पैक प्रदान किया गया।
प्रा0स्वा0 केन्द्र करंजाकला में डा0 दिनेश, चिकित्साधिक्षक व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि करंजाकला पप्पू यादव ने बालिका जन्मोत्सव मनाया। साथ ही ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि जौनपुर पूर्व से शिक्षित और सभ्य जिला रहा है। यहॉ बेटों से बेटियों की संख्या ज्यादा रहती है। बाल लिंगानुपात का गिरना चिन्ताजनक है। यह हम सभी लोगों की जिम्मेदारी है कि जनपद के बाल लिंगानुपात को गिरने न दिया जाये एवं कहीं भी कन्या भ्रूण हत्या न हो।
कविता वर्मा केस वर्कर ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का विस्तार से वर्णन करते हुये उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा येजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला येजना एवं पति के मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन येजना के बारे में बताया। जन्मी 8 बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाते हुये उन्हें बेबी हिमालया गिफ्ट पैक प्रदान किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











