Jaunpur News : बौद्धिक समुदाय की लड़की ने त्रिलोचन महादेव मंदिर में की शादी
अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव मंदिर में शुक्रवार की शाम लगभग साढ़े 6 बजे बौद्धिक समाज की लड़की ने हिन्दू समाज के लड़के से हिन्दू रीति रिवाज से विवाह किया। गौरतलब हो कि कुमारी सोनू पुत्री सुरेन्द्र हरिजन ने शुभम चौरसिया पुत्र विरेन्द्र चौरसिया निवासी लालपुर थाना जलालपुर के प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब दोनों परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई तो दोनों परिवार वालों ने आपस में बातचीत करके शादी करने का फैसला कर लिया।
तत्काल त्रिलोचन महादेव मंदिर पहुँच गये। वहाँ पर मंदिर के प्रबन्धक मुरलीधर गिरी की सानिध्य में विवाह सकुशल सम्पन्न हुआ। विवाह कराने के लिए हाईकोर्ट वकील अनूप शुक्ला व सिविल कोर्ट जौनपुर के वकील विनय सिंह डेन्जर के अलावा गुड्डू उपाध्याय, विपिन मिश्रा, पिन्टू चौरसिया, आशु चौरसिया, अमरजीत, विरेन्द्र कुमार, विवेक कुमार, सूरज, विनोद, गांधी बाबा प्रधान, कौशल्या देवी, रेशमा, सुमित्रा, मानता देवी सहित सैकड़ों लोग इस ऐतिहासिक शादी में मौजूद रहे। सभी लोगों दूल्हे व दुल्हन को आशीर्वाद दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।