HomeJaunpurJaunpur News : रामपुर ब्लाक में गरीब कल्याण सम्मेलन का हुआ आयोजन

Jaunpur News : रामपुर ब्लाक में गरीब कल्याण सम्मेलन का हुआ आयोजन

Jaunpur News : रामपुर ब्लाक में गरीब कल्याण सम्मेलन का हुआ आयोजन

किसान सम्मान निधि लाभार्थियों के खाते में 11वीं किस्त की रकम भेज दी गयीः राजीव सिंह
रामपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित खण्ड विकास कार्यालय सभागार में गरीब कल्याण सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी राजीव सिंह ने किया।

इस दौरान क्षेत्र के सैकड़ों किसानों व जनकल्याणकारी लाभार्थियों ने हिस्सा लिया जहां सभी ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को डिजिटल माध्यम से सुना। साथ ही बताया गया कि प्रधानमंत्री द्वारा किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त लाभार्थियों के खाते में भेजी गई जिसका उपस्थित किसानों ने स्वागत किया। इस दौरान किसान प्यारे लाल बिन्द ने बताया कि सरकार द्वारा चलायी जा रही किसान हितकारी योजनाओं से किसानों को अनेक सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं जिससे किसान कृषि कार्य में और लगन के साथ कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन विषय वस्तु विशेषज्ञ जय प्रकाश गुप्ता ने करते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही गरीबों के हित की अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। इस अवसर पर एडीओ पंचायत राजनाथ मिश्रा, एडीओ एजी श्रवण उपाध्याय, धर्मेन्द्र सिंह, ललित मोहन यादव, सचिन वर्मा, जय प्रकाश पटेल, शिवशंकर, मिंटू प्रजापति, गुरु प्रसाद मौर्या, कमलेश पाण्डेय, शरद उपाध्याय, शिवशंकर गुप्ता, अभय सरोज, सिंहासन प्रसाद सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read