HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : एटीएम कार्ड बदलकर जालसाजों ने खाते से निकाले 25...

JAUNPUR NEWS : एटीएम कार्ड बदलकर जालसाजों ने खाते से निकाले 25 हजार रूपये

JAUNPUR NEWS : एटीएम कार्ड बदलकर जालसाजों ने खाते से निकाले 25 हजार रूपये

विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना अंतर्गत मनवल गांव निवासी एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर जालसाजों ने उसके खाते से 25224 निकाल लिया। खाते से रुपए निकाले जाने की जानकारी हुई तो उसने सरायख्वाजा थाने में तहरीर दिया जिस पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

जानकारी के अनुसार मनवल गांव निवासी आदर्श यादव कुत्तुपुर तिराहे के समीप स्थित एटीएम से पैसा निकालने गया था। जब वह एटीएम से पैसा निकालने के लिए एटीएम पिन डाला तो किसी तकनीकी खराबी होने की वजह से निकासी फेल हो गई। वह वापस लौट रहे थे कि इसी दौरान उसका एटीएम नीचे गिर गया। वहां पहले से मौजूद दो जालसाजों ने एटीएम बदलकर दूसरा एटीएम पकड़ा दिया।

थोड़ी ही देर बाद आदर्श के मोबाइल पर पैसा निकालने का मैसेज आते ही आदर्श चौंक गया। उसने बचे हुए रकम को अपने मित्र के खाते में भेज दिया लेकिन निकाली गई राशि उसे वापस नहीं मिल सकी। थक—हार कर आदर्श ने सरायख्वाजा थाने में तहरीर देकर अज्ञात जालसाजों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read