Jaunpur News : गुलालपुर में पूर्व सीएम अखिलेश की होगी जनसभा
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन व विजय यात्रा को लेकर तैयारियां जगह जगह जोर शोर से तैयारी की जा रही हैं। जिसके क्रम में गुलालपुर के राजबहादुर पीजी कॉलेज परिसर में जनसभा होगी। जिसका निरीक्षण जिलाध्यक्ष लालबहादुर व डॉ. जितेंद्र यादव, विवेक यादव के साथ काफी संख्या में नेताओं ने किया।

कालेज परिसर में दो जेसीबी लगाकर उसकी साफ-सफाई मैदान की कराई जा रही है। जिसमें टेंट मंच लगाने का काम किया जा रहा है। रूट करने के साथ विजय यात्रा के दौरान अखिलेश यादव जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसके अलावा राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने व गुलाबी देवी महाविद्यालय सिद्धिकपुर, कुतुपुर बाजार, कोरिडीहा, मल्हनी में भी उनके आगमन को लेकर तैयारी की जा रही है। गुलालपुर में पुलिस प्रशासन ने जाकर मौके का निरीक्षण किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






