JAUNPUR NEWS : प्रान्तीय बैठक एवं कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर को लेकर अहिप ने की बैठक

JAUNPUR NEWS : प्रान्तीय बैठक एवं कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर को लेकर अहिप ने की बैठक

13—14 मई को भदोही में आयोजित है दो दिवसीय शिविर: अजय पाण्डेय
जौनपुर। अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के समस्त प्रमुख आयाम राष्ट्रीय बजरंग दल, राष्ट्रीय छात्र परिषद, राष्ट्रीय ओजस्विनी परिषद, हिन्दू एडवोकेट फोरम, राष्ट्रीय किसान परिषद, राष्ट्रीय महिला परिषद, राष्ट्रीय व्यापार परिषद, पूर्व सैनिक परिषद, हिन्दू हेल्पलाइन, इण्डिया हेल्थ लाइन की बैठक श्रीराम जानकी मठ गूलर घाट परिसर में हुई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजय पाण्डेय ने बताया कि दो दिवसीय अहिप प्रांतीय कार्यकर्ता बैठक घोसिया (नटवा) औराई, काशी से प्रयागराज राजमार्ग (आवासीय विद्यालय) भदोही में आगामी 13 व 14 मई को होना निश्चित है। बैठक में जिला व विभाग के सभी पदाधिकारी अपेक्षित हैं। श्री पाण्डेय ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रांतीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा जिसमें शारीरिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक विकास के लिए प्रशिक्षण दिया जायेगा।

विभाग महामंत्री चंद्र प्रकाश तिवारी ने सभी आयाम के जिला प्रमुख पदाधिकारियों से उपरोक्त प्रांतीय बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया। बैठक में मुख्य रूप से जिले व विभाग के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला