Jaunpur News : दहेज के लिये दो बेटियों सहित महिला को ससुराल वालों ने घर से भगाया
विवेक सिंह
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के नैपुरा मुहल्ले की निवासिनी एक विवाहिता को ससुराल वालों ने दहेज के लिए दो बेटियों सहित घर से भगा दिया। उसने महिला को तीन तलाक कह दिया। बुधवार को महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। शहर कोतवाली के बगीचा उमर खाँ (उर्दू बाजार) निवासी जलील ने अपनी पुत्री चांदनी की शादी 19 सितम्बर 2018 को उक्त मुहल्ले के निवासी सरफराज अहमद पुत्र यूनुस के साथ किया था।उस समय वह दहेज के समान मांग के अनुसार ले आयी थी। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग उससे तीन लाख रुपये व बाइक लाने की मांग करने लगे। साथ ही उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।
समय के साथ चांदनी को एक पुत्र हसन तथा एक पुत्री जैनब पैदा हो गयी। पुत्री के पैदा होने के बाद ससुराल के लोगो ने चांदनी के साथ मारपीट भी शुरू कर दिया।चार सितंबर की शाम को चांदनी के पति सरफराज, सास शाहजहां ने दहेज के लिए मारपीट कर घायल कर दिया। उसके बाद चांदनी के पति सरफराज ने उसको मायके पहुंचा दिया। मायके वालों के सामने तीन बार तलाक बोल कर छोड़ दिया।अब चांदनी की तहरीर पर पुलिस कार्यवाही में लग गयी है। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उचित कार्यवाही होगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













