Jaunpur News : मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिये की गयी फॉगिंग
राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। नगर पंचायत गौराबादशाहपुर के कर्मचारियों द्वारा वार्डो में मच्छर जनित रोगों के बचाव हेतु फॉगिंग करवाई गई। नवसिर्जित नगर पंचायत के वार्डो में मच्छर जनित रोगों से बचाव हेतु मंगलवार शाम को फॉगिंग करवाई गई। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी डॉ अनुपम सिंह ने कहा कि संचारी, ड़ेंगू व अन्य रोगों से बचाव के रोकथाम के लिए नगर के प्रत्येक वार्डो में साफ सफाई व एंटी लार्वा सहित आवश्यक दवाओं का छिड़काव हर रोज किया जा रहा है।
शाम 3 बजे से देर शाम तक कर्मचारियों द्वारा फॉगिंग की जा रही है। ईओ डा. सिंह ने कहा कि उनके द्वारा कस्बे में निकल कर डेंगू व संचारी रोग से बचाव के लिए लोगो को जागरूक भी किया जा रहा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












