HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : गैस सिलेण्डर लीकेज से लगी आग

JAUNPUR NEWS : गैस सिलेण्डर लीकेज से लगी आग

JAUNPUR NEWS : गैस सिलेण्डर लीकेज से लगी आग

विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय नगर के शेखजादा मुहल्ले में बुधवार की शाम लगभग 7 बजे गैस सिलेंडर लीकेज होने से आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार अशोक ठठेरा के घर की महिलाएं देर शाम खाना पकाने के लिए जैसे ही गैस चूल्हा को चालू किया तभी सिलेंडर में आग लग गई। आग लगने की सूचना आसपास के लोगों को होते ही आग पर काबू पाने का प्रयास करने जुट गए। भीड़ से ही किसी ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोबरा 19 कांस्टेबल बाबू लाल व सुनील ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। आग लगने से घर में रखा कपड़ा जलकर खाक हो गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read