HomeJaunpurJaunpur News: कटे गेहूं के खेत में लगी आग, 3 कुंतल भूसा...

Jaunpur News: कटे गेहूं के खेत में लगी आग, 3 कुंतल भूसा राख

  • कटे गेहूं के खेत में लगी आग, 3 कुंतल भूसा राख

तेजस टूडे सं.
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सैद गोरारी पोखरे के पीछे शनिवार शाम करीब 4 बजे कटे हुए गेहूं के खेत में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने तेजी से फैलकर आसपास के हिस्से को भी अपनी चपेट में ले लिया जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर आंशिक रूप से काबू पाया। इसी दौरान ढढवारा खुर्द निवासी इशुफ पठान पुत्र रोजन द्वारा गांव के विनोद कुमार पुत्र रामधारी गौतम से खरीदा गया लगभग 3 कुंतल भूसा भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल डायल 100 और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read