HomeJaunpurJaunpur News : सड़क पर पशु पकड़े जाने पर पालक पर लगा...

Jaunpur News : सड़क पर पशु पकड़े जाने पर पालक पर लगा जुर्माना

Jaunpur News : सड़क पर पशु पकड़े जाने पर पालक पर लगा जुर्माना

जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष वर्मा के निर्देश पर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संतोष मिश्रा के नेतृत्व में अभियान चलाकर कैटल कैचर द्वारा आवारा पशुओं को पकड़ा जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को नगर के खुरचनपुर में अवैध तरीके से पशुपालक खर्चू बिंद द्वारा पालतू गाय छोड़ा मिला।

मौके पर संबंधित टीम ने पकड़कर 500 का जुर्माना लगा दिया जबकि बार-बार नगर पालिका परिषद लोगों से अपील कर रही है कि पालतू गोवंशों खुला न छोड़ें। वरना प्रतिदिन 500 का जुर्माना लगेगा। अगर आप पशु पालने में असमर्थ हैं तो उसे अस्थाई गौशाला कृषि भवन में लाकर रख सकते हैं। सड़क पर आवारा पशु न छोड़ें जिसकी वजह से सड़क दुर्घटना होने की संभावनाएं होती हैं और पशुओं के साथ भी दुर्व्यवहार होता है। अस्थाई गौशाला में सभी पशु के खानपान का ध्यान दिया जाता है और डाक्टर की निगरानी में उनके स्वास्थ्य का भी ख्याल रखा जाता है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read