HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : हैण्डपम्प से पानी को लेकर हुई मारपीट, तीन जख्मी

JAUNPUR NEWS : हैण्डपम्प से पानी को लेकर हुई मारपीट, तीन जख्मी

JAUNPUR NEWS : हैण्डपम्प से पानी को लेकर हुई मारपीट, तीन जख्मी

विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के बभनियांव गांव में मामूली विवाद को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले जिसमें एक पक्ष से पति-पत्नी समेत तीन लोग घायल हो गए तो दूसरे पक्ष से माँ-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए जिन्हें सीएचसी मछलीशहर में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने पति-पत्नी समेत तीन लोगों की स्थित गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया।

बताते हैं कि मीरगंज थाना क्षेत्र के उक्त गांव में हैण्डपंम्प से पानी लेने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया जिसमें देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे।इस दौरान एक पक्ष से ऊषा देवी 35 वर्ष पत्नी राजेश कुमार, राजेश कुमार 40 वर्ष पुत्र मिठाई लाल और शनि 17 वर्ष राजेश कुमार तो दूसरे पक्ष से अनिता 28 वर्ष पत्नी नरेंद्र कुमार, गुलाबी देवी 42 वर्ष पत्नी साहेब लाल और प्रदीप कुमार 25 वर्ष पुत्र साहेब घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने उषा देवी, राजेश और अनिता देवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read