HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : पठान फिल्म का विरोध करेगा महासंघ: रामसिंह यादव

JAUNPUR NEWS : पठान फिल्म का विरोध करेगा महासंघ: रामसिंह यादव

JAUNPUR NEWS : पठान फिल्म का विरोध करेगा महासंघ: रामसिंह यादव

जौनपुर। विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामसिंह यादव ने कहा कि फिल्में देश व समाज को दिशा देने के लिए होती हैं। शाहरुख खान व दीपिका पादुकोण द्वारा अभिनीत फिल्म पठान देश व समाज में वैमनस्य फैलाने का कार्य करेगी। फिल्म में केसरिया रंग की खिल्ली उड़ाने तथा नारी अस्मिता के साथ खिलवाड़ करने से विश्व हिंदू महासंघ आक्रोशित है।

श्री यादव ने कहा कि फिल्म निर्माताओं को हिंदू संस्कृति का भी ध्यान रखना चाहिए। हम ऐसी किसी भी फिल्म को नहीं चलने देंगे जिसमें हिंदू मान बिंदुओं का उपहास, देवी—देवताओं के अभद्र चित्र व नारी अस्मिता के साथ खिलवाड़ किया गया हो। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने कहा कि विश्व हिंदू महासंघ के साथी अपने जिले में जिलाधिकारी को इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाने हेतु ज्ञापन देंगे। सिनेमाघरों के मालिकों से भी अपील करेंगे कि वे इस फिल्म को प्रदर्शित न करें। समाचार पत्रों, न्यूज़ चैनल्स व सोशल साइट्स पर इस फिल्म के विरुद्ध जनमत तैयार किया जाएगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read