Jaunpur News : ट्रक की चपेट में आने से बाप की हुई मौत, बेटा घायल
अभिषेक दूबे
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बाईपास हाईवे पर बमैला गांव मोड़ के पास रविवार को सुबह ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार बाप व बेटा गंभीर रूप से घायल हो गये।

सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सकों ने बाप को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुत्र को वाराणसी के लिये रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के बव्वापार गांव का निवासी रामआसरे 45 वर्ष अपने पिता जयतून 65 वर्षीय को बाइक पर बैठाकर गौराबादशाहपुर के बमैला रिश्तेदारी में आ रहा था। जैसे ही वह बाईपास पर बमैला मोड़ पर मुड़ रहा था कि ट्रक की चपेट में आ गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















