JAUNPUR NEWS : कच्ची दीवार गिरने से पिता-बेटी की हुई मौत, दूसरी बेटी घायल

JAUNPUR NEWS : कच्ची दीवार गिरने से पिता-बेटी की हुई मौत, दूसरी बेटी घायल

सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरैंया काजी गांव में गुरूवार की रात में एक कच्चे घर की दीवार गिरने से मलबे में दबकर पिता-पुत्री की मौत हो गई और दूसरी पुत्री घायल हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार बरैंया काजी गांव निवासी राजधारी (40) वर्ष मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। गुरुवार शाम करीब 7 बजे अपने दोनों पुत्री दीपांजलि (12) वर्ष व चंचल (8) वर्ष के साथ बैठकर बात कर रहा था।

पत्नी सुमित्रा बाजार दवा लेने गई थी। इसी दौरान अचानक कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई। मलबे में दबकर दीपांजली, चंचल और राजधारी घायल हो गये। घटना के बाद अन्य बच्चों ने इसकी जानकारी आस—पास के लोगों को दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तीनों को मलबे से निकालकर मल्हनी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां राजधारी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घायल दीपांजली और चंचल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की भोर में दीपांजली की भी मौत हो गई। घायल चंचल का इलाज चल रहा है। घटना से गांव में मातम छाया हुआ है। पुलिस ने मृतक पिता—पुत्री का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent