HomeJaunpurJaunpur News : यूक्रेन में फंसे पुत्र को पिता ने वापस लाया...

Jaunpur News : यूक्रेन में फंसे पुत्र को पिता ने वापस लाया घर, चहुंओर छायी खुशी

Jaunpur News : यूक्रेन में फंसे पुत्र को पिता ने वापस लाया घर, चहुंओर छायी खुशी

जौनपुर। यूक्रेन में फंसे जौनपुर नगर के प्रांजल को उनके पिता वहां जाकर वापस लाये। घर पहुंचने पर परिजनों सहित तमाम लोगों ने माल्यार्पण करके स्वागत किया। मालूम हो कि नगर के चांदमारी निवासी प्रांजल सिंह डाक्टर की पढ़ाई करने के लिए यूक्रेन में 5 साल से रह रहे थे। बीते 16 फरवरी से चल रहे बमबारी से सहमे प्रांजल ने परिजनों को जानकारी दिया।

मम्मी सुनीता ने प्रांजल का हौंसला बढ़ाया तो पापा रविन्द्र सिंह 24 फरवरी की फ्लाइट को कैंसिल करते हुये स्वयं कार से दूसरे देश पहुंच गये। वहां अपनी कार खड़ी करके दूसरी फ्लाइट से अपने बेटे के पहुंचे। इसके बाद वहां से दिल्ली, फिर वाराणसी आये जिसके बाद नगर के चांदमारी स्थित अपने घर पुत्र के साथ पहुंच गये। पिता के साथ प्रांजल के घर पहुंचने पर परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गयी। देखते ही देखते आस-पास के तमाम लोग एकत्रित हो गये। प्रांजल से पूछने पर वह बहुत प्रसन्न मुद्रा में अपनी पूरी दास्तान बताये लेकिन वहां से सुरक्षित अपने घर पहुंचने में उन्होंने सबसे बड़ा योगदान माता और पिता को दिया। वहीं जानकारी होने पर एक्टर आशीष माली, सुजीत मौर्य आदि ने मां शीतला चौकियां धाम का चुनरी उनको भेंट करते हुये माथे पर तिलक लगाकर बधाई दिया।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read