HomeJaunpurJaunpur News: निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 73 लोगों के आंखों की...

Jaunpur News: निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 73 लोगों के आंखों की हुई जांच

  • निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 73 लोगों के आंखों की हुई जांच

  • 23 मरीज आपरेशन के लिये भेजे गये

तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। सामाजिक संस्था ज्योत्सना एवं शंकरा आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 73 लोगों की ओपीडी की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की आंखों की जांच कर आवश्यक परामर्श देने के साथ दवाइयां वितरित कीं।

जांच के दौरान 23 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित कर शंकरा आई हॉस्पिटल भेजा गया। चयनित मरीजों को आगे की प्रक्रिया के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उनका आवश्यक उपचार किया जाएगा।

शिविर में शंकरा आई हॉस्पिटल की ओर से डॉ. अंजली, नर्सिंग स्टाफ सुश्री संजू एवं विजन केयर टेक्नीशियन अंशिका ने सेवाएं प्रदान कीं। वहीं कैंप आयोजक पंकज त्रिपाठी एवं ड्राइवर आशुतोष ने भी सहयोग किया। ज्योत्सना संस्था की ओर से डॉ. एस.एल. गुप्ता, प्रेम नारायण जायसवाल, निशाकांत मंत्री ज्योत्सना, राजेश सिंह जायसवाल, राम निरंजन मौर्य, राम केदार, मिठाई लाल, दीपक जायसवाल, विकास मौर्य सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।

आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमन्द लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि आंखों की बीमारियों की समय रहते पहचान कर उनका उपचार कराया जा सके।

 

 

 

 

Must Read