Jaunpur News : थाना बनने से उत्साहित ग्रामीण प्रथम थानाध्यक्ष का किये जोरदार स्वागत
पंकज बिन्द
महराजगंज, जौनपुर। तेजी बाजार पुलिस चौकी पर नवनियुक्त थानाध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत। आयोजित कार्यक्रम में महाराष्ट्र पूर्व राज्य मंत्री कृपाशंकर के भतीजे पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्यामराज सिंह द्वारा फूल बुकें स्मृति चिन्ह देकर थानाध्यक्ष अश्वनी दुबे को सम्मानित किया गया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि तेजी बाजार क्षेत्र के विकास के लिए यह नवसृजित थाना एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा। इस मौके पर पूर्व आयकर आयुक्त गौरीशंकर सिंह ने कहा कि महराजगंज, बक्सा, मछलीशहर थाने की अधिक दूरी होने के कारण यहां एक थाने की लंबे समय से जरूरत थी जिसे पूर्व गृह राज्य मंत्री के प्रयास से सरकार ने पूरा कर दिया। नवसृजित थाने से क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगने के साथ क्षेत्र का विकास होगा। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों द्वारा प्रथम थानाध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान डा. विकास सिंह जिला पंचायत सदस्य, डा. उपेंद्र सिंह, भानु प्रताप सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, रतन सिंह, अरविंद सिंह, कमलाकर मिश्र, सुनील सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, अमित पाण्डेय, बबलू सिंह, अमृत सिंह, राजकरन बिंद, निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष अमरनाथ केवट सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















