HomeJaunpurJaunpur News: आबकारी इंस्पेक्टर ने दुकानों का किया निरीक्षण

Jaunpur News: आबकारी इंस्पेक्टर ने दुकानों का किया निरीक्षण

  • आबकारी इंस्पेक्टर ने दुकानों का किया निरीक्षण

तेजस टूडे ब्यूरो
रमेश चन्द्र यादव
जफराबाद, जौनपुर। आबकारी इंस्पेक्टर सदर ने क्षेत्र के विभिन्न शराब की दुकानों का शुक्रवार की देर शाम को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेल्समैनों को निर्धारित समय से दुकान खोलने तथा बन्द करने का निर्देश दिया। साथ ही ओवररेटिंग कि शिकायत मिलने पर कड़ी कार्यवाही की हिदायत भी दिया। गन्दगी देख उन्होंने कड़ी हिदायत भी दिया।
जानकारी के अनुसार आबकारी इंस्पेक्टर देविका शुक्ला ने मोहम्मद कासिम, अभय नरायण सिंह व मोती लाल यादव के साथ शहर की मछलीशहर पड़ाव, ओलन्दगंज, जेसीज चौराहा, लाइन बाजार, जफराबाद कस्बा, गोलवा नाला, जगदीशपुर आदि दुकानों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुकान के पास मौजूद ग्राहकों से शराब के दाम की जानकारी भी लिया।
दुकान पर रखे शिकायत पुस्तिका,लाइसेंस,स्टॉक रजिस्टर को देखा। निरीक्षण को लेकर पूछे जाने पर आबकारी इंस्पेक्टर ने कहा कि शराब की दुकानों पर स्टॉक रजिस्टर, लाइसेंस, शिकायत पुस्तिका की नियमित जांच की जाती है। इसके अलावा किसी प्रकार की ग्राहकों से ओवररेटिंग नही हो रही है। इसके लिए भी समय समय पर औचक निरीक्षण किया जाता है।

 

 

 

 

Must Read