HomeJaunpurJaunpur News : प्रत्येक बच्चे का नामांकन व विद्यालय में ठहराव हमारा...

Jaunpur News : प्रत्येक बच्चे का नामांकन व विद्यालय में ठहराव हमारा लक्ष्यः डा. गोरखनाथ पटेल

Jaunpur News : प्रत्येक बच्चे का नामांकन व विद्यालय में ठहराव हमारा लक्ष्यः डा. गोरखनाथ पटेल

प्राथमिक विद्यालय कादीपुर जगतगंज में निकाली गयी स्कूल चलो अभियान रैली
विवेक सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कादीपुर जगतगंज में स्कूल चलो अभियान रैली व नामांकन मेला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि शिक्षा सभी बच्चों का मौलिक अधिकार है और सबको शिक्षित करना हमारी प्राथमिकता है।

हमें यह तय करना होगा कि कोई भी बच्चा शिक्षित होने से वंचित न होने पाये। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया जिसके बाद उनके द्वारा बच्चों का नामांकन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन करके किया। तत्पश्चात् कार्यक्रम संयोजक एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक राकेश पांडेय ने स्वागत भाषण एवं विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट रखी। इसके बाद विद्यालय स्टाफ के साथ अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन एसआरजी अखिलेश सिंह ने किया। अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान विद्यालय के शिक्षक धर्मेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर यशवंत सिंह, निशा सिंह, अमित सिंह, लवली सिंह, आराधना सिंह, श्वेता सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read