HomeJaunpurJaunpur News : रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Jaunpur News : रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Jaunpur News : रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

जौनपुर। नगर स्थित जज कालोनी में सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा महिला सशक्तिकरण रोजगार परक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ गरिमा श्रीवास्तव अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर मिशन शक्ति के तहत अमिता श्रीवास्तव व गरिमा श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत अप्रैल से जून माह तक विशेष अभियान चलाया जायेगा।

मुख्य अतिथि अधिवक्ता उच्च न्यायालय अमिता श्रीवास्तव ने कहा कि रोजगारपरक प्रशिक्षण से ही महिलायें ज्यादा सशक्त होंगी। स्थाई रूप से शहरी और ग्रामीण परिवेश में आजीविका और रोजगार की बुनियादी जरूरत है। यह तभी सम्भव है जब महिलाओं के नेतृत्व में महिलाओं का विकास होगा। बैंक प्रबंधक महेन्द्र विश्वकर्मा ने बैंकिंग सिस्टम संबंधी तकनीकी ज्ञान पर प्रशिक्षण दिया। राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देकर उनके हुनर को बढ़ाया जा सकता है। वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट, घरेलू उद्योग और राष्ट्रीय उद्योग को बढ़ावा देने के लिये अत्याधिक श्रम को उपयोगी बनाना होगा। श्रमिकों का सम्मान करना होगा। अखिलेश पाण्डेय ने कहा कि हमें आजीविका के लिये मूल परंपरागत व्यवस्था की तरफ जाना होगा। बाजार की मांग का सटीक आकलन कर रोजगार को और अत्यधिक बढ़ाया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन गिरीश श्रीवास्तव गिरीश ने किया। कार्यक्रम आयोजक संजय उपाध्याय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read