Jaunpur News : विद्युत विभाग ने चलाया सघन चेकिंग अभियान
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता रामनरेश के निर्देशन में नगर के बारादरी व बारादरी खास में सघन चेकिंग अभियान चलाकर विद्युत उपभोक्ताओं से बकाया रकम की 3 लाख 65 हजार 425 रूपये की वसूली कर राजस्व को लाभ पहुंचाया।

पैसा न जमा करने पर 105 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काट दिया गया। वहीं पर 70 लोगों ने पंजीयन कराकर एकमुश्त समाधान योजना के तहत छूट का लाभ उठाया। टीम में उपखंड अधिकारी रोशन जमीर, खेतासराय उपखंड अधिकारी अजीत कुमार, टेस्ट एसडीओ सियाराम यादव, अवर अभियंता महेंद्र प्रजापति, भानु प्रताप, मुन्ना सहित स्टाफ के तमाम लोग मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर चेकिंग अभियान से लोगों में हड़कंप मचा रहा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















